“त्वचा रोग क्यों होते हैं? जानिए त्रिदोष सिद्धांत और आयुर्वेदिक औषधियाँ”

👉 त्वचा रोगों में आयुर्वेद: त्रिदोष सिद्धांत, औषधियाँ और सावधानियाँ

 त्वचा रोगों में उपयोगी आयुर्वेदिक औषधियाँ 

त्वचा रोग

आयुर्वेद  के अनुसार त्वचा रोग (कुष्ठ, दाद, खुजली, एक्ज़िमा, मुहाँसे आदि) का मुख्य कारण शरीर का असंतुलन  होना, रक्त दूषित होना और गलत खान -पान माना गया है। नीचे दी गई औषधियों कि जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है👇



त्वचा रोगों में आयुर्वेदिक औषधियाँ (शैक्षिक जानकारी)

नीम के लाभ और सावधानियाँ
नीम (Azadirachta indica)-नीम रक्त को ‌शुद्ध करती है
खुजली, दाद, फंगल इन्फेक्शन की समस्याओं में लाभकारी आयुर्वेदिक औषधि है मुहाँसे में सूजन, लालिमा और दर्द को  कम करने का कार्य करता है और नए मुंहासे बनने से रोकता है
सावधानी / नुकसान:
अधिक  मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द, उलटी  कि समस्या हो सकती है
गर्भावस्था में निषेध
लंबे समय तक अधिक मात्रा नुकसान देह

हल्दी के फायदे और नुकसान

हल्दी (Curcuma longa) हल्दी सूजन को कम करने के लिए उपयोगी है एवं एलर्जी से बचाव करती है , संक्रमण को कम करने में सहायक है घाव भरने का भी कार्य करतीं हैं इसे आयुर्वेद में एनटिबैकट्रियल गुण वाली औषधि माना गया हैं
सावधानी / नुकसान:
अधिक मात्रा  में सेवन करने से  एसिडिटी हो सकती है
अधिक मात्रा में हल्दी न लें
रोज़ फेस पर न लगाएँ
चेहरे पर पीला दाग छोड़ सकती

गिलोय: उपयोग और सावधानी

गिलोय (Guduchi)  गिलोय शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में सहायक  है एलर्जी और संक्रमण से बचाव करती हैं
सावधानी / नुकसान:
अत्यधिक सेवन से BP या शुगर प्रभावित

त्वचा रोगों में सामान्य सावधानियाँ
✔️ तला-भुना, मसालेदार भोजन न करें , खट्टा  खाना कम करें
✔️ दूध-दही रात में न लें
✔️ शराब, तंबाकू से दूरी बनाए
✔️ कब्ज न होने दें 
✔️ बहुत ज्यादा साबुन / केमिकल क्रीम न लगाएँ
✔️ खुजलाना नहीं 
नोट💡यह जानकारी आयुर्वेदिक ग्रंथों, लोकज्ञान एवं सामान्य शैक्षिक उद्देश्य से दी गई है। इसका उद्देश्य किसी रोग का निदान, उपचार या दवा लिखना नहीं है। किसी भी औषधि या घरेलू उपाय का प्रयोग करने से पहले योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक या डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।


शरीर का संतुलन होना क्यों जरूरी है

आयुर्वेद के अनुसार शरीर का संतुलन ही अच्छे स्वास्थ्य की  पहचान हैं। जब शरीर संतुलित रहता है, तभी शरीर का मन, इंद्रियाँ और अंग सही ढंग से काम करते हैं। शरीर में जब तक संतुलन बना रहता है तब तक कोई रोग नहीं होता है जैसे संतुलन बिगड़ा वैसे शरीर में पाचन, सर्दी-खासी, त्वचा रोग उत्पन्न हो जाते हैं जब शरीर सन्तुलन अवस्था में रहता है तो रक्त को ‌शुद्ध करने का कार्य करता है, जिससे मुंहासे, दाद, खुजली, एक्ज़िमा जैसे त्वचा रोग कम होते हैं।

इसलिए आयुर्वेद में रोग के उपचार से पहले शरीर के संतुलन(वात, पित्त, कफ), अग्नि, धातु और मल का संतुलन बनाए रखने पर विशेष ज़ोर दिया गया है, क्योंकि जब शरीर का संतुलन बना रहता है तब मनुष्य स्वस्थ रहता है, दिर्घायु जीवन जीता है और शरीर में रोग जल्दी उत्पन्न नहीं होते। वास्तव में, शरीर का संतुलन बनाए रखना ही अच्छे स्वास्थ्य की सही पहचान है।

त्रिदोष सिद्धांत क्या है

आइए जानते हैं आयुर्वेदिक ग्रंथों में उपयोग होने वाले शब्द वात, पित्त , और कफ,  क्या है और इसे त्रिदोष क्यों कहा जाता है

आयुर्वेद में शरीर के स्वास्थ्य का आधार त्रिदोष है शरीर का संतुलन तीन प्रमुख दोषों पर निर्भर करता है, जिन्हें त्रिदोष कहा गया हैं (वात, पित्त, और कफ) ये तीन प्रमुख जीवन शक्तियां  शरीर और मन की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करती हैं। जब ये तीनों संतुलित रहते हैं, तो शरीर स्वस्थ रहता  कोई रोग नहीं होते है; जब ये तीनो असंतुलित हो जाते हैं, तो रोग उत्पन्न होते हैं।

वात क्या है
वात का अर्थ होता है गति शरीर में होने वाली सभी गतियाँ वात के कारण ही होती हैं, जैसे—जैसे शरीर में श्वासो का चलना सांस लेना सांस छोड़ना, खून का संचार होना , हाथ पैर अंगों का हिलना डुलना, सोचने बोलने और सुनने कि क्रिया ,मल-मूत्र का निष्कासन ,नींद और जागरण को नियंत्रित करना भोजन को पेट व आंतों में आगे बढ़ाना इन्हीं कारणों से शरीर में वात को (गति) का कारक कहा गया है
संसार में गति का महत्व
इस संसार में सूर्य का पूर्व दिशा में उदय होना और निश्चित समय अंतराल में पश्चिम दिशा में अस्त होना, चंद्रमा का रात में दिखाई देना, दिन और रात का होना, ऋतुओं का परिवर्तन, नदियों का निरंतर बहना और वायु का चलना—ये सभी गति के कारण ही संभव हैं।
कल्पना कीजिए, यदि पृथ्वी पर सूर्य का उदय ही न हो, तो क्या जीवन संभव होगा?
नहीं, क्योंकि सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है, और उसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
इसी प्रकार यदि कुछ समय के लिए हवा का चलना बंद हो जाए, तो क्या कोई जीव जीवित रह सकता है?
उत्तर है—नहीं।
हवा और श्वास के बिना जीवन असंभव है।
मानव शरीर में भी सांसों का चलना, रक्त का संचार होना और अंगों की क्रियाशीलता—ये सभी गति पर ही निर्भर हैं।
यदि शरीर में यह गति रुक जाए, तो जीवन भी रुक जाता है।
निष्कर्ष
👉 जहाँ गति है, वहीं जीवन है।
👉 गति रुकना ही जीवन का अंत है।

वात शरीर को चलाने वाली शक्ति है।

शरीर में जहाँ भी गति या संचार है, वहाँ वात है।

शरीर में वात दोष संतुलित होने पर

शरीर हल्का और सक्रिय रहता है

पाचन ठीक रहता है

नींद अच्छी आती है

मन शांत और एकाग्र रहता है

शरीर में वात असंतुलित होने पर

बार-बार गैस एव कब्ज बनना पेट फूलने कि समस्या

जोड़ों में दर्द, अकड़न या चटकने की आवाज

शरीर में दर्द, सिरदर्द या माइग्रेन

त्वचा और बालों का रूखापन

नींद न आना, बेचैनी, चिड़चिड़ापन

घबराहट, चिंता और डर कि समस्या

हाथ-पैरों में कंपन या सुन्नता होना

थकान और कमजोरी होना ध्यान की कमी ध्यान केंद्रित न रहना
शरीर में वात दोष उत्पन्न होने के कारण 
आयुर्वेद के अनुसार जब वात का संतुलन बिगड़ जाता है तो वात दोष उत्पन्न होता है। इसके मुख्य कारण ये हैं:
बहुत अधिक सूखा भोजन ग्रहण करना, ठंडा या हल्का भोजन करना
अनियमित दिनचर्या (समय पर भोजन न करना, देर से सोना)
ज्यादा उपवास या कम खाना
बहुत अधिक भाग-दौड़, यात्रा या मेहनत ज्यादा करना
ज्यादा चिंता करना, डर, तनाव होना
रात को देर तक जागना
ठंडी हवा में अधिक रहना

वात को संतुलित बनाए रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेद के अनुसार वात को संतुलित रखने के लिए नियमितता और पोषण ज़रूरी है।
1. आहार (भोजन)
गरम एवं ताजा और पका हुआ भोजन  करना चाहिए
घी, तिल का तेल, दूध जैसी स्नेहयुक्त चीज़ें लें
गेहूँ, चावल, मूंग दाल, दलिया उपयोगी
बहुत ठंडा, सूखा, बासी भोजन न करें
2. दिनचर्या
रोज़ समय पर सोना और उठना चाहिए
अधिक देर तक नहीं जाना चाहिए
अत्यधिक यात्रा और भाग-दौड़ ज्यादा नहीं करना चाहिए
तेल मालिश करना चाहिए
3. योग व प्राणायाम करना चाहिए 
हल्का योग और नियमित चलना बहुत जरूरी है
4. मानसिक शांति
चिंता और तनाव कम करना चाहिए 
स्वास्थ्य रहने के लिए मानसिक शांति बहुत जरूरी है
ध्यान (Meditation) करना चाहिए इससे दिमाग केन्द्रित रहता है सोचने एवं समझने कि  क्षमता विकसित होती है

पित्त क्या है

पित्त का अर्थ:

पित्त शरीर में उस दोष कहते हैं जो शरीर के ऊष्मा, पाचन और रूपांतरण का कार्य करता है। पित्त के कारण शरीर में भोजन का पाचन, ऊर्जा का उत्पादन और शरीर की आंतरिक गर्मी बनी रहती है।

शरीर में पित्त का कार्य

भोजन को पचा कर उसे पोषक तत्वों में बदलने का कार्य करता है
शरीर में तापमान बनाए रखने कार्य करता है
आंखों और त्वचा के रंग, प्यास और पसीने का नियंत्रण करने का कार्य करता है
सोचने और समझने की शक्ति को बढ़ाने कार्य करता है
चर्म और बालों की गुणवत्ता बनाए रखने का कार्य करता है

शरीर में पित्त दोष संतुलित होने पर

पाचन ठीक रहता है एवं पाचन ठिक से कार्य करता है
शरीर गर्म और ऊर्जा से भरपूर रहता है
त्वचा चमकदार रहती हैं
आत्मविश्वास बना रहता है
भूख और प्यास सामान्य रहती है

शरीर में पित्त असंतुलित होने पर

पेट में जलन होना, एसिडिटी, कब्ज या दस्त कि समस्या
शरीर अधिक गर्म रहना, त्वचा पर दाने या लालिमा होना
चिड़चिड़ापन, गुस्सा और मानसिक तनाव
आंखों में जलन, प्यास बढ़ना
वजन घटना या भूख में कमी

पित्त दोष उत्पन्न होने के कारण

अधिक तेल वाले , मसालेदार और गरम भोजन करना
धूप में लंबे समय तक रहना
गुस्सा, क्रोध और मानसिक तनाव अधिक होना
पर्याप्त नींद न लेना
शराब और कैफीन का अधिक सेवन
अत्यधिक मेहनत और व्यायाम

पित्त को संतुलित बनाए रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

1.आहार (भोजन)
ठंडा, हल्का और ताजगी भरा भोजन करें
दूध, का सेवन करे 
मसाले, नमक और तेज गर्म भोजन कम करें
बहुत तीखा, तला हुआ और तेलीय भोजन न करें
2.दिनचर्या
समय पर सोना और उठना
सूर्य की तीव्र धूप में कम समय रहना
अत्यधिक मेहनत और तनाव से बचना
योग और प्राणायाम
हल्का योग और ध्यान करना

3.मानसिक शांति

गुस्सा और क्रोध पर नियंत्रण
ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति बनाए रखना

कफ क्या है ?
कफ का अर्थ:
कफ  दोष शरीर में स्नेह, स्थिरता और मजबूती प्रदान करता है। यह शरीर की नमी, जोड़ों की चिकनाई और रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में मदद करता है।

शरीर में कफ का कार्य

🔸शरीर को ताकत देना
🔸जोड़ और हड्डियों में चिकनाई बनाए रखना
🔸त्वचा और बालों को नम और चिकना रखना
🔸रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना
🔸नींद और धैर्य को नियंत्रित करना

शरीर में कफ दोष संतुलित होने पर

शरीर मजबूत होता है  और स्वस्थ रहता है
जोड़ों में दर्द या अकड़न नहीं होती
त्वचा, बाल और नाखून स्वस्थ रहते हैं
नींद पूरी और आरामदायक होती है
धैर्य,और मानसिक शांति बनी रहती है

शरीर में कफ असंतुलित होने पर

भारीपन, आलस्य और सुस्ती
सर्दी, खांसी, बलगम या जकड़न
मोटापा या वजन बढ़ना
त्वचा और बालों में अधिक नमी या चिकनापन
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
कफ दोष उत्पन्न होने के कारण
अधिक ठंडा, भारी, तैलीय और मीठा भोजन करना
आलस्य और कम चलना-फिरना
अधिक नींद सोना या देर तक सोना
सर्द मौसम में ज्यादा रहना
अत्यधिक चिंता, तनाव या मानसिक स्थिरता की कमी

कफ को संतुलित बनाए रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

आहार (भोजन)

हल्का, गर्म और पचने लायक भोजन करें
भारी, तैलीय और ठंडा भोजन कम करें
अधिक पानी पीने से बचें, केवल आवश्यकता अनुसार

दिनचर्या

नियमित रूप से चलना और हल्का व्यायाम करना
समय पर सोना और उठना
मानसिक और शारीरिक सक्रियता बनाए रखना

योग और प्राणायाम

हल्का योग और चलना
शरीर को गर्म रखने वाले प्राणायाम
ध्यान और मेडिटेशन
मानसिक शांति
आलस्य और मानसिक सुस्ती पर नियंत्रण
तनाव कम करने के उपाय अपनाना
Note-💡
यह लेख किसी आयुर्वेदिक ग्रंथ का शब्दशः उद्धरण नहीं है, बल्कि सामान्य शैक्षिक जानकारी पर आधारित है।”









Comments

Popular posts from this blog

शीतकाल के 5 जरुरी Health Tips

स्वास्थ्य रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय

माँ के दूध के मुख्य लाभ