स्वास्थ्य रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय
यहाँ जीवन में स्वस्थ रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ आसान भाषा में दी जा रही हैं 👇
जीवन में स्वस्थ रहने के लिए 6 महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सरल भाषा में दिए गए हैं:
💠खिलखिलाकर हँसने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। चेहरे पर वृद्धावस्था के लक्षण जल्दी नहीं आते मुस्काराने से चेहरा अच्छा लगता है।💠मन की प्रसन्नता स्वास्थ्य की प्रथम कुञ्जी है।
💠क्रोधित अवस्था में कभी भी कोई भी निर्णय न लें।
💠उत्तम स्वास्थ्य हेतु-पैरों को ठण्ड से बचाकर, सिर को गर्मी से बचाकर और पेट को कब्ज से बचाकर रखना परमावश्यक है ।
💠खाना खूब चबा-चबाकर आराम से खाएँ। इससे पाचन तन्त्र स्वस्थ बना रहता है ।
💠प्यास न भी हो तो जब भी मौका मिले पानी पीते रहना चाहिए लेकिन एक ही साँस में अधिक मात्रा में पानी न पीकर घूँट-घूंट करके तसल्ली पूर्वक पानी पीना चाहिए। इससे कब्ज आदि उदर विकार दूर रहते हैं और शरीर तरोताजा रहता है।
💠रोज़ टहलना शुरू करे, सुबह योग या हल्की कसरत करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं

Comments
Post a Comment