खीरा(Cucumber) के फायदे
खीरा (Cucumber) खाने के फायदे खीरा मुलायम, ताजा एवं कच्चा फल ही उपयोग करना चाहिए। कच्चा, मुलायम और ताजा खीरा स्वादिष्ट होता है खाने में भी स्वादिष्ट लगता है और शीतल होता है। यह गर्मी, प्यास, जलन, पित्त तथा रकतपित्त को शान्त करता है। मानसिक थकावट दूर करता है। जबकि पका खीरा खाने से शरीर में गैस को बढ़ाता है तथा पित्त को कुपित करता है। खीरे के बीज पेशाब को साफ करते हैं। तासीर से ठण्डे होने के कारण रक्तपित्त तथा पेशाब की जलन और कड़क को दूर करते हैं। चक्कर आने,पर तथा उल्टी होने की अवस्था में फायदेमंद साबित हुआ है
खीरा (Cucumber) खीरा एक हल्की, ठंडक देने वाली सब्ज़ी है। जिसमे अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है इसे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है
खीरा खाने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव महसूस किया जा सकता है शरीर के लिए रोज 1से 2खीरे पर्याप्त है खीरे को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं खीरे को धोकर टमाटर, गाजर, पुदीना, नींबू के साथ मिलाया जा सकता है खीरे में हल्का नमक या काला नमक ही मिलाकर सेवन करने चाहिए अधिक मात्रा में नमक नहीं सेवन करने चाहिए
खीरा खाने का सही समय वैसे तो खीरा खाने का कोई समय नहीं होता लेकिन आप
सुबह खाली पेट (हल्का) बिना नमक मिलाएं खीरे का सेवन कर सकते हैं स्वास्थ्य रहने के लिए सुबह में इसके साथ हल्का व्यायाम” (Exercise) , तथा योग जैसे सूर्य नमस्कार कर सकते हैं
खीरे को दोपहर में सलाद के रूप में सेवन करना चाहिए गर्मी में प्यास बुझाने के लिए सही रहता है
खीरा खाने से पाचन शक्ति में सुधार होती है पाचन तंत्र मजबूत होता है खीरा पाचन के लिए फायदेमंद है कब्ज दूर करता है ,पेट साफ रखता ,भोजन आसानी से पचता है गैस और एसिडिटी कम होती
खीरा आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है
खीरा शरीर को ठंडक देता है, जिससे जलन कम होती है
पाचन शक्ति सही करने के लिए रात को भारी भोजन नहीं करना चाहिए पाचन धीमा हो जाता है,भारी भोजन देर से पचता है,गैस और एसिडिटी होती है
खीरा में ज्यादा पानी होने पेट भरा रहता है भूख कम लगती है
खीरा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है खीरा त्वचा को नमी देता है चेहरे पर चमक लाता है खीरे का उपयोग बहूत सारे beauty Products में इस्तेमाल किया जाता है
खीरा त्वचा को साफ करता है
त्वचा को गहराई से नमी देता है
ड्राय और सेंसिटिव स्किन के लिए अच्छा
स्किन को ठंडक और चमक देता है
त्वचा सॉफ्ट और चमकदार रहती है
खीरा खाने से शरीर में पानी कि मात्रा सही बनी रहती है
इससे शरीर तरोताजा महसूस होता है
शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है
खीरा मे फाइबर मौजूद होता है और विटामिन,मिनरल्स पाए जाते हैं इसलिए यह शरीर, पाचन, त्वचा, वजन और BP सभी के लिए फायदेमंद है।
खीरा कब न खाएँ / सावधानी रखें
बहुत ठंडा खीरा
पेट दर्द या सर्दी लग सकती है
पेट में पहले से गैस/अपच हो खीरा समस्या बढ़ा सकता है
किडनी की समस्या में
पोटैशियम ज्यादा होने से नुकसान हो सकता है डॉक्टर की सलाह जरूर ले
पका या ज्यादा बीज वाला खीरा अम्ल (एसिडिटी) बढ़ा सकता है
सही मात्रा
रोज़ 1–2 खीरे (100–200 ग्राम) पर्याप्त है उपर भी बताया गया है

Comments
Post a Comment