भोजन करने के बाद क्या करें – हेल्थ Tips
भोजन करने के बाद जानने योग्य उपयोगी जानकारी
![]() |
भोजन करने के बाद जब तक पेट का भारीपन समाप्त न हुआ हो तब तक 100 कदम टहल लें धीरे-धीरे टहलना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
खाया हुआ भोजन अच्छी तरह पचना चाहिए इसके लिए भोजन करते समय चबाकर खाने चाहिए इससे अनेकों स्वास्थ्य लाभ मिलते है, इससे पाचन क्रिया सही होती है भोजन का पुरा पोषण शरीर को अच्छी तरह मिलता है मात्रा से अधिक अन्न सेवन, भोजन के समय या भोजनोपरान्त अधिक हँसने से हिचकी खांसी या उल्टी हो सकती है
भोजन के बाद अधिक देर तक सोना, बैठना, नहीं चाहिएं
भोजन करने के बाद शारीरिक तथा मानसिक विश्राम आवश्यक है। भोजन के पचने के समय रक्त का संचार मस्तिष्क की तरफ कम होकर पाचन संस्थान की तरफ पाचक रसों का स्त्राव कराने में लग जाता है। इसलिए भोजन के पश्चात् आलस्य और तन्द्रा आने लगती है। यदि भोजन के तुरन्त बाद शारीरिक अथवा मानसिक श्रम किया जाएगा तो शरीर की शक्ति भोजन पचने में न लगकर श्रम में लग जाएगी और पाचन ठीक से न होगा जिसके दुष्परिणामस्वरूप गैस, अपच, कब्ज, अनाह आदि विकार होने लगेंगे ।
5–10 मिनट शांत बैठें या वज्रासन करें
मन और शरीर को आराम दें
हल्की धीमी सैर कर सकते हैं

Comments
Post a Comment